Kapurthala Dead: कपुरथला के जीटी रोड पर कार सवार युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, ड्राइवर सीट पर बैठा था मृतक

Kapurthala Dead: कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में जीटी रोड पर एवन पैलेस के नज़दीक यह सनसनीखेज वारदात सामने आई। जीटी रोड पर एक कार सवार…

Kapurthala Dead: कपुरथला के जीटी रोड पर कार सवार युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारा, ड्राइवर सीट पर बैठा था मृतक

Kapurthala Dead:

कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में जीटी रोड पर एवन पैलेस के नज़दीक यह सनसनीखेज वारदात सामने आई। जीटी रोड पर एक कार सवार युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतारा दिया है। मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव जैरामपुर, थाना सुभानपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से कार के शीशे के जरिए गोली चलाई गई, जो सीधे उसे लगी। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिससे वारदात की पुष्टि होती है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला के मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। पंजाब में लगातार हो रही गोलीबारी और हत्या की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Backward Classes Commission: पिछड़े वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *