Solan Assault: सोलन के परवाणू में 5 लोगों ने बेहरमी से पीटा युवक, पीजीआई किया रेफर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Solan Assault Viral Video: हिमाचल प्रदेश के सोलन के परवाणु में मारपीट (Solan Assault) की एक घटना सामने आई है. इसका एक वीडियो तेजी से…

Solan Assault Viral Video:

हिमाचल प्रदेश के सोलन के परवाणु में मारपीट (Solan Assault) की एक घटना सामने आई है. इसका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है की पांच लोगों द्वारा एक युवक को बेहरमी से पीटा जा रहा है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि युवक की गंभीर हालत है. उसे ईलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया है.

पांच युवकों ने किया हमला-

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को पंकु निवासी टकसाल, परवाणू ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत में बताया गया कि बुधवार 7 जनवरी को वह अपने साथी ईशान के साथ गाड़ी में सवारियां लेकर कालका से आयशर गेट, परवाणू तक आए थे. सवारियां उतारने के बाद दोनों परवाणू-कसौली चौक स्थित मॉल के सामने एक दुकान से फोन लेने के लिए रुके. इसी दौरान जब वे कसौली चौक की ओर बढ़ रहे थे. तभी पीछे से पिंकी और निखिल चौरसिया अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और ईशान पर अचानक हमला कर दिया. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 5 युवकों ने ईशान पर लोहे की पाइपों व अन्य हथियारों से बेरहमी से हमला किया.

Solan Assault, पुलिस ने दर्ज किया मामला-

हमले में ईशान को गंभीर चोटें आई हैं. उसे पहले परवाणू स्थित ईएसआई अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 115(2), 191(2), 191(3) व 190 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है. मामले में आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं. एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस टीम आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है.

अन्य खबरें जानें-
Iran Protest Violence: ईरान प्रदर्शन हिंसक, अब तक 45 लोगों की मौत, ट्रंप की धमकी के बाद खामेनेई शासन किया एयरस्पेस बंद, जानिए कैसे है तेहरान में हालात?
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *