Kaithal Drug Smuggler:
नशा मुक्त जिला अभियान के तहत जिला पुलिस ने एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग 3 मामलों में 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सैल और सीआईए-1 की टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 722 ग्राम अफीम, 65 किलो 730 ग्राम डोडा पोस्त तथा 20 किलो 780 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद की है।
2 किलो 722 ग्राम अफीम बरामद
एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाथूलाल निवासी सेधरा करनाली, जिला मंदसौर (मध्य प्रदेश) को टीक क्षेत्र में काबू किया। आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर 2 किलो 722 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।
65.730 किलो डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
गांव मोहना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-152D पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक सफेद इनोवा कार को रोककर जांच की। चालक परविन्द्र सिंह निवासी नवांशहर (पंजाब) की कार से 65 किलो 730 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया।
20 किलो 780 ग्राम गांजा बरामद
सीआईए-1 की टीम ने कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक महिंद्रा सुपरो वाहन को रोका। वाहन में सवार बलदेव सिंह उर्फ कालू और रवि को काबू किया गया। तलाशी के दौरान वाहन से 20 किलो 780 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया।
डीएसपी सुशील प्रकाश ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा तस्करी या किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
अन्य ख़बरें जानें-
Yamunanagar Rape: यमुनानगर में दवाई के बहाने डॉक्टर ने किया 30 वर्षीय महिला का दुष्कर्म
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



