Yamunanagar Rape: यमुनानगर में दवाई के बहाने डॉक्टर ने किया 30 वर्षीय महिला का दुष्कर्म, जानिए क्या है आरोप?

Yamunanagar Rape: यमुनानगर में दवाई के बहाने डॉक्टर ने किया 30 वर्षीय महिला का दुष्कर्म, जानिए क्या है आरोप? यमुनानगर में दवाई देने के बहाने…

Yamunanagar Rape: यमुनानगर में दवाई के बहाने डॉक्टर ने किया 30 वर्षीय महिला का दुष्कर्म, जानिए क्या है आरोप?

Yamunanagar Rape:

यमुनानगर में दवाई के बहाने डॉक्टर ने किया 30 वर्षीय महिला का दुष्कर्म, जानिए क्या है आरोप?

यमुनानगर में दवाई देने के बहाने डॉक्टर पर 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। यमुनानगर जिले के (Yamunanagar Rape) छछरौली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर, निजी डॉक्टर शमीम के पास इलाज के लिए पहुंची। आरोप है कि डॉक्टर ने जांच और इलाज के नाम पर महिला को अपने क्लीनिक में रोक लिया।

इंजेक्शन के बहाने जबरन दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने और दवाई देने का बहाना बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान महिला ने विरोध भी किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस अधिकारी वेदपाल नें बताया की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान दर्ज किए। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के दौरान महिला का पति मौके पर पहुंच गया। पति को देखते ही आरोपी डॉक्टर क्लीनिक से फरार हो गया।

जानिए पुलिस ने क्या कहा?

पीड़ित परिवार ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Surat Workers Death: सूरत में दुखद हादसा, जानिए कैसे सफाई करने वाले चार मजदूरों की जहरीली गैस के हुई मौत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *