Iran Protest Violence: ईरान प्रदर्शन हिंसक, अब तक 45 लोगों की मौत, ट्रंप की धमकी के बाद खामेनेई शासन किया एयरस्पेस बंद, जानिए कैसे है तेहरान में हालात?

Trump Warning on Iran Protest Violence: ईरान में आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और करेंसी की गिरती कीमत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में स्थिती ने उग्र…

Trump Warning on Iran Protest Violence:

ईरान में आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और करेंसी की गिरती कीमत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में स्थिती ने उग्र रूप ले लिया है. बीती रात तेहरान में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरें और अली खामेनेई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

Iran Protest Violence.

पुलिस ने उनका (Iran Protest Violence) दमन करने की कोशिश की तो लोगों ने बवाल काटा. उग्र भीड़ ने बिल्डिंगों में आग लगा दी. तबरीज शहर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (8 जनवरी) को धमकी दी जिसके बाद खामेनेई शासन ने एयरस्पेस बंद कर दिया है.

रात को अधिक तेज हुआ प्रदर्शन-

प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए सूर्य और शेर के ध्वज लहरा रहे हैं. सरकार ने मोबाइल सर्विस बंद कर दी है. देशभर में करीब 50 शहरों में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं और ईरान से निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी के समर्थन में नारेबाजी हो रही है. रजा पहलवी की घरों से बाहर निकलकर इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की अपील के बाद ही बीती रात प्रदर्शनकारी हिंसक हुए.

Iran Protest Violence, अब तक 45 लोगों की मौत-

सरकार ने उनका दमन करने के लिए पुलिस और सेना को सड़कों पर उतार दिया. अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, 28 दिसंबर से लेकर 8 जनवरी तक हुए हिंसक प्रदर्शनों के दौरान करीब 45 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा करीब 3000 लोग गिरफ्तार किए गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरानी लोगों के साथ हैं.

ट्रंप ने दि धमकी-

ईरान के हालातों को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मामले में दखल देने की प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने दूसरी बार ईरान की सरकार को धमकी दी है कि अगर सरकार ने सेना के जरिए जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की तो अमेरिकी सरकार और सेना मामले में दखल देगी. अगर सरकार-सेना ने निर्दोष लोगों का खून बहाना बंद नहीं किया तो अमेरिका कार्रवाई करेगा. अमेरिकी की सरकार और सेना ईरानी जनता का साथ देगी.

अन्य खबरें जानें-
Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश का प्रदुषण पर क्या होगा असर?
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *