Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में डोली धरती,7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, मची अफरा-तफरी, आफ्टरशॉक भी आए

इंडोनेशिया में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया।भूकंप के तेज झटकों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है…

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया।भूकंप के तेज झटकों के बाद कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि 2 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कईँ अन्य लोग घायल हैं। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी, जिसे कुछ समय के बाद हटा दिया गया।

भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे आया। इसका केंद्र इंडोनेशिया के एंडे शहर से लगभग 68 किलोमीटर दूर समुद्र के नीचे करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक 5.9, 5.6 और 6.1 तीव्रता के भी दर्ज किए गए।

लोग घरों से बाहर निकले

भूकंप के बाद कुछ इमारतें को क्षतिग्रस्त हो गई। लोग घर से बाहर निकल आए।प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और आफ्टरशॉक की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *