हरियाली तीज 2026: हरियाली तीज पर ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा, जानें सरल विधि,भेजे शुभकामनाए संदेश

दिल्ली, 15 अगस्त आज यानि 15 अगस्त 2026, शनिवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व सुहागिनों महिलाओं के लिए विशेष…

दिल्ली

दिल्ली, 15 अगस्त

आज यानि 15 अगस्त 2026, शनिवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व सुहागिनों महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।इस दिन महिलाए अपनी पति की  की लंबी उम्र के लिए, परिवार की सुख-शांति की कामना के लिए व्रत रखती हैं। कुंवारी कन्या भी मनचाहे वर के लिए हरियाली तीज का व्रत और पूजा करती हैं।

हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने व व्रत कथा सुनने और पढ़ने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वरदान दिया।

ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

हरियाली तीज पर सुबह नहाकर व्रत औऱ पूजा करने का संकल्प लें। सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें।फिर भगवान शिव और माता पार्वती का जल और पंचामृत से अभिषेक करें।इसके बाद शिव-पार्वती को वस्त्र, फूल, माला और तिलक अर्पित करें। भगवान शिव को बेलपत्र और कनेर के फूल चढ़ाएं। माता पार्वती को कुमकुम का तिलक लगाएं। इसके बाद धूप-दीप जलाकर आरती करें।

हरियाली तीज के अवसर पर आप अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों को प्यार भरे संदेश भेज सकते हैं। यहां से चुनें हरियाली तीज 2026 के शुभकामना संदेश, स्टेटस, शायरी और बनाएं अपने त्योहार को और भी खास

हरियाली तीज आपके जीवन में सिर्फ हरियाली ही नहीं, ढेर सारी खुशियां, सुकून और प्यार भी लेकर आए। हैप्पी हरियाली तीज!

सजने-संवरने का ये त्योहार आपके चेहरे की मुस्कान की तरह हमेशा खूबसूरत बना रहे। हरियाली तीज की ढेरों शुभकामनाएं!

मेहंदी का रंग गहरा हो, चूड़ियों की खनक बनी रहे और जिंदगी हर दिन नई खुशियों से भरी रहे। हरियाली तीज मुबारक!

आज झूले की मस्ती हो, अपनों का साथ हो और दिल में ढेर सारी खुशियां हों। आपको हरियाली तीज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

अन्य खबरें जानें –

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में डोली धरती,7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, मची अफरा-तफरी, आफ्टरशॉक भी आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *