जापान में भारी बारिश का कहर, 4 लोगों की मौत, चिबा में जारी हुई Level-5 चेतावनी, एयरपोर्ट पर फंसे हजारों यात्री

जापान, 14 अगस्त जापान के पूर्वी हिस्से, खासकर चिबा प्रांत में भारी बारिश से हाहाकार मच गया। वीरवार रात से लगातार जारी बारिश के चलते…

जापान

जापान, 14 अगस्त

जापान के पूर्वी हिस्से, खासकर चिबा प्रांत में भारी बारिश से हाहाकार मच गया। वीरवार रात से लगातार जारी बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया। इस आपदा के चलते अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने हालात को देखते हुअ 4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का आदेश जारी कर दिया है।

चिबा में जारी हुई Level-5 चेतावनी

चिबा प्रांत में बारिश की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ इलाकों में एक घंटे में करीब 115 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालात बिगड़ने के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने चिबा के लिए पहली बार Level-5 की उच्चतम स्तर की चेतावनी जारी की। करीब 45 हजार घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

नरीता एयरपोर्ट पर फंसे हजारों यात्री

भारी बारिश और बाढ़ का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा है। राजधानी टोक्यो के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में शामिल नरीता एयरपोर्ट पर करीब 7 हजार यात्री पूरी रात फंसे रहे। वहीं, परिवहन संपर्क बाधित होने के कारण करीब 1,700 लोगों ने चिबा प्रीफेक्चरल सरकारी इमारतों में शरण ली।

कारों में फंसे लोगों की मौत

बाढ़ के पानी ने कई इलाकों में गंभीर स्थिति पैदा कर दी। इचिकावा शहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव जलमग्न सड़क पर मिला। वहीं, साकुरा शहर में 66 वर्षीय महिला की कार पानी में फंसने के बाद मौत हो गई। दो अन्य लोगों की भी कार से बाहर नहीं निकल पाने के कारण डूबने से मौत होने की जानकारी सामने आई है।

राहत-बचाव में सेना तैनात

प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए सेना के जवानों को भी तैनात किया गया है। शुक्रवार को बारिश की तीव्रता कुछ कम हुई, लेकिन नदियों का जलस्तर बढ़ने से खतरा अभी टला नहीं है।

अन्य खबरें जानें –

ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਸੂਬਾ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਅਥਾਰਟੀ ਰਾਹੀਂ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਸੁਧਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਨਵੀਂ ਗਤੀ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *