Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश का प्रदुषण पर क्या होगा असर?

Delhi Weather Update Today: देश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. शुक्रवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने…

Delhi Weather Update Today:

देश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. शुक्रवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने अचानक करवट ली. दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्की बारिश (Delhi Weather Update) देखने को मिली. इस बारिश ने लोगों को सर्दी का अहसास और भी गहरा कर दिया है. दिल्ली और नोएडा के कई हिस्सों में हुई हल्की बूंदाबांदी ने कड़ाके की सर्दी को और भी तीखा कर दिया है. बारिश के बाद उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली बर्फीली हवाओं (शीतलहर) ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हल्की बारिश के बावजूद दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार (बहुत खराब श्रेणी) बना हुआ है.

10 से 12 जनवरी को मौसम साफ-

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बारिश के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है. आने वाले दिनों में और अधिक ठंड महसूस होगी. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 10 से 12 जनवरी के बीच भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है. अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री और न्यूनतम 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 13 और 14 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. इन दिनों भी सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है. तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है. खासकर वाहन चालकों को कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में सतर्क रहने को कहा गया है.

Delhi Weather Update, प्रदूषण में थोड़ी कमी –

इस बारिश के दिल्ली के वायु प्रदूषण में थोड़ी कमी देखने को मिल सकता है. हालांकि अभी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में है. एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया है. यह ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है. यह मौसमी बदलाव जहां एक ओर ठंडक बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर वायु गुणवत्ता के मोर्चे पर राहत की उम्मीद भी जगा रहा है.

अन्य खबरें जानें-
Punjab Weather Update: पंजाब में घने कोहरे और ठंड का सितम जारी जानिए कब होगा मौसम में बदलाव?
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *