Punjab Weather Update: पंजाब में घने कोहरे और ठंड का सितम जारी जानिए कब होगा मौसम में बदलाव?

Punjab Weather Update Today: उत्तर भारत के राज्य पंजाब में घने कोहरे और ठंड का सितम जारी है. वीरवार को अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में…

Punjab Weather Update Today:

उत्तर भारत के राज्य पंजाब में घने कोहरे और ठंड का सितम जारी है. वीरवार को अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में कोल्ड डे की स्थिति रही. मौसम विभाग ने आगामी छह दिनों (Punjab Weather Update) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कई स्थानों पर घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति बन सकती है. आने वाले दिनों में अभी बारिश की संभावना नहीं है और मौसम अधिकतर साफ या शुष्क रहने की उम्मीद है.

Punjab Weather Update, प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री –

पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम दर्ज किया गया. बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा. यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. पठानकोट में अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री, जबकि अमृतसर में यह 10.4 डिग्री और लुधियाना में 12 डिग्री दर्ज किया गया. पटियाला का अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट हो सकती है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम-

कल कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है. दक्षिण-पश्चिम पंजाब के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव जारी रहने की आशंका है. मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा. इसके अलावा 11 जनवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली सहित कई क्षेत्रों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है. 12 जनवरी को उत्तर और मध्य पंजाब के कई जिलों में कोहरे का सिलसिला जारी रह सकता है.’

अन्य खबरें जानें-

ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 9-1-2026

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *