Himachal Weather Update Today:
उत्तर भारत समेत हिमाचल में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से लोगों का जीना दुश्वार किया है. प्रदेश के 6 जिलों में न्यूनतम (Himachal Weather Update ) तापमान शून्य से नीचे है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शिमला, मंडी, कुल्लू, सोलन, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने 9-10 जनवरी को चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर व ऊना जिले में शीतलहर के साथ घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. 14 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है.
Himachal Weather Update, कुकुमसेरी सबसे ठंडा स्थान –
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां न्यूनतम तापमान माइनस 11.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया. जो इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात मानी जा रही है. वीरवार को राजधानी शिमला समेत अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिली है.
आज मैदानी इलाकों में कोहरे कि संभावना-
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में चल रहे ड्राई स्पेल के दौरान अब कई इलाको में शीतलहर बढ़ने की संभावना है. ऐसे में 9 दिसंबर को निचली पहाड़ियों/ मैदानों के अलग अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने को संभावना है. प्रदेश में ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर , कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना जताई गई है. जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चम्बा, कांगड़ा, और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहने का भी येलो अलर्ट जारी जारी है. प्रदेश के मैदानी इलाकों में 12 जनवरी तक कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
अगले 3 से 4 दिनों में होगा बदलाव-
प्रदेश के तापमान की बात की जाए तो अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम पारा में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और उसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में राज्य भर में इसमें धीरे धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी धीरे धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है.
अन्य खबरें जानें-
ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ Arvind Kejriwal ਦਾ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ: ‘ਨਸ਼ਾ ਵਿਰੋਧੀ ਜੰਗ’ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹੋਵੇਗਾ ‘ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਦਾ ਸਫਾਇਆ’
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



