SAD Sukhbir Badal Meet DGP: शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पंहुचे डीजीपी कार्यालय: बोले- 328 स्वरूप मामले में गिरफ्तारी देने आया हूं, परिवार को परेशान न करो

SAD Sukhbir Badal Meet DGP: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पूरी कोर कमेटी के साथ चंडीगढ़ स्थित डीजीपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान…

SAD Sukhbir Badal Meet DGP: शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पंहुचे डीजीपी कार्यालय: बोले- 328 स्वरूप मामले में गिरफ्तारी देने आया हूं, परिवार को परेशान न करो

SAD Sukhbir Badal Meet DGP:

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पूरी कोर कमेटी के साथ चंडीगढ़ स्थित डीजीपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 328 पावन स्वरूपों के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से सीधे उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सुखबीर सिंह बादल ने डीजीपी से कहा कि यदि किसी तरह की जांच या कार्रवाई करनी है। तो वह सीधे उनके खिलाफ की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अकाली दल की पूरी लीडरशिप तब तक डीजीपी कार्यालय में मौजूद रहेगी, जब तक उनके खिलाफ कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं की जाती।

शिरोमणि कमेटी से कोई संबंध नहीं-

अकाली दल अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 328 स्वरूपों के मामले में एसआईटी गठित कर उनके निजी व्यवसाय की जांच की जा रही है। उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें उनके खातों से जुड़े लोगों और उनके परिवारों को परेशान कर रही हैं। जबकि उनका शिरोमणि कमेटी से कोई संबंध नहीं है।

सुखबीर बादल ने कहा कि वह खुद गिरफ्तारी देने, अपने खिलाफ मामला दर्ज कराने और जांच का सामना करने के लिए डीजीपी कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने सरकार को चेताया कि उनके साथ जो करना है करे, लेकिन निर्दोष लोगों को परेशान करना बंद किया जाए।

अन्य ख़बरें जानें-

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा अल्बर्टा–पंजाब आर्थिक संबंधों को मजबूत करने हेतु कनाडा के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *