Fazilka Students Accident:
फाजिल्का में मलोट हाईवे पर पेपर देने जा रही निजी कालेज की छात्राओं को तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मारकर घायल दिया. (Punjab’s Fazilka Accident) कार ड्राइवर ने पहले एक स्कूटी सवार को टक्कर मारी, जिसके बाद सड़क किनारे पैदल जा रही इन छात्राओं को कुचल दिया गया.
Punjab’s Fazilka Accident; 6 छात्राएं घायल-
हादसा फाजिल्का मलोट रोड पर गांव चुवाडिया वाली के पास हुआ. जहां कॉलेज परीक्षा देने जा रही छात्रओं को एक कार ने टक्कर मार दी. जानकारी के मुताबिक, फाजिल्का-मलोट रोड पर मौजूद एक प्राइवेट कॉलेज के छात्रांए परीक्षा देने जा रही थी. तभी एक कार ड्राइवर ने पहले एक स्कूटरी को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे चल रही छात्रओं को कुचल दिया. इस हादसे में करीब 6 छात्राएं घायल हो गई. उन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.



