Bangladesh: बांग्लादेश में एक और युवक की गोली मारकर हत्या, साथी ने चलाई गोली, एक समुदाय के तीसरे युवक के ऐसी बर्बरता

Bangladesh Murder by Shooting: बांग्लादेश में एक और हिंदु युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मयमनसिंह जिले में एक कपड़ा फैक्टरी के…

Bangladesh Murder by Shooting:

बांग्लादेश में एक और हिंदु युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मयमनसिंह जिले में एक कपड़ा फैक्टरी के में सोमवार शाम एक 40 वर्षीय हिंदू मजदूर की गोली मार दी. पुलिस के अनुसार, घटना के साथी ने अंजाम दिया है. कथित तौर पर गलती से चली गोली के कारण हुई. घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

22 साल का आरोपी गिरफ्तार –

सोमवार, 29 दिसंबर की शाम करीब 6:45 बजे मेहराबारी इलाके में स्थित सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड में हुई. पीड़ित बजेंद्र बिस्वास, फैक्टरी की सुरक्षा के लिए तैनात एक अंसार सदस्य थे. वह सिलहट सदर के कादिरपुर गांव के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि गोली मारने का आरोपी 22 साल का नोमान मियां को गिरफ्तार कर लिया गया है. इससे पहले मयमनसिंह जिले में ही दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. बांग्लादेश में हाल ही अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.

मजाक में चली गोली-

पुलिस के मुताबिक, बजेंद्र बिस्वास और नोमान मिया, दोनों फैक्टरी परिसर के भीतर बने अंसार बैरक में तैनात थे. सोमवार को नोमान ने मजाक में बजेंद्र के उपर गन तान दी. इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो बजेंद्र की बाएं कंधे में जा लगी. उन्हें तुरंत भालुका उपजिला स्वास्थ्य परिसर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं-

शनिवार को राजबारी जिले में अमृत मंडल नाम के हिंदू शख्स को पीट-पीट कर मार डाला गया था. 18 दिसंबर को इसी भालुका इलाके में दीपू चंद्र दास नामक हिंदू युवक को कथित तौर पर पीट-पीटकर, निर्वस्त्र कर और जिंदा जलाकर मार डालने की घटना सामने आई थी.

अन्य खबरें जानें-
Punjab’s Fazilka Accident: फाजिल्का में कालेज पेपर देने जा रही छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 6 छात्राएं घायल
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *