Shah vs Mamata: बंगाल में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह और सीएम ममता का वार-पटलवारः बीएसएफ़ के लिए ज़मीन नहीं दे रही -शाह, ममता बोली-क्या पहलगाम केंद्र ने करवाया?

West Bengal Amit Shah vs Mamata Banerjee: गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. वे तीन दिन के दौरे पर…

Shah vs Mamata

West Bengal Amit Shah vs Mamata Banerjee:

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. वे तीन दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल में है. इस बीच शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते (Shah vs Mamata) हुए कहा कि बंगाल से आतंकी नेटवर्क ऑपरेट हो रहे हैं. इस बयान पर पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूछा कि तो क्या पहलगाम हमला केंद्र सरकार ने करवाया था?

Shah vs Mamata- जमीन के लिए सात बार लिखा पत्र- शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- “जब तक फ़ेंसिंग नहीं होती, तब तक बीएसएफ़ सुरक्षा नहीं कर सकती. फ़ेंसिंग के लिए राज्य सरकार को बीएसएफ़ को ज़मीन देनी होगी. इसके लिए मैंने ममता बनर्जी को सात पत्र लिखे हैं. पिछले छह सालों में गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल आकर चीफ़ सेक्रेटरी से तीन बार बैठक की है.उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि ज़मीन देने में उन्हें किस बात का डर है. क्या उनकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं है? क्या वे घुसपैठ होने देना चाहते हैं?

बंगाल आतंकवादियों का केंद्र-

गृह मंत्री अमित शाह ने निशाना साधते हुए कहा था कि बंगाल आतंकवादियों का केंद्र बन गया है. इस पर ममता बनर्जी ने पलटवार किया, ‘अगर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी नहीं हैं, तो पहलगाम कैसे हुआ? क्या आपने पहलगाम में हमला कराया था? दिल्ली में हुए बम विस्फोट के पीछे कौन था? लश्कर के आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी. वहीं, नवंबर महीने में दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें 15 लोग मारे गए थे.

SIR में 1.5 करोड़ नाम हटाने की योजना-

एसआईआर को लेकर ममता बनर्जी ने दावा किया कि SIR के तहत 1.5 करोड़ नामों को हटाने की योजना बन रही है. साथ ही चेतावनी दी कि राजबंशी, मतुआ और आदिवासी जैसे वंचित समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने एसआईआर को बंगालियों के मताधिकार छीनने का एक जानबूझकर की गई एक कोशिश बताया है.

अन्य खबरें जानें-
Haryana Corruption: हरियाणा सरकार में मत्री ने अपने ही विभाग में किया 1500 करोड़ के घोटाले का खुलासा, स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाने की मांग
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *