Minister Anil Vij: मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी को आतंकवादी कहने और सांसद पप्पू यादव के बयान पर मंत्री अनिल विज ने दी तीखी प्रतिक्रिया, जानिए क्या है मामला?

Anil Vij On Kharge and Pappu Yadav Statement: चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी…

Minister Anil Vij: मल्लिकार्जुन खड़गे के पीएम मोदी को आतंकवादी कहने और सांसद पप्पू यादव के बयान पर मंत्री अनिल विज ने दी तीखी प्रतिक्रिया, जानिए क्या है मामला?

Anil Vij On Kharge and Pappu Yadav Statement:

चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया। उन्होंने कहा कि मोदी की पार्टी समता के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती है इस पर हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा की कोई भी देश का आदमी अपने प्रधानमंत्री के लिए अब शब्दों का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इनके अंदर से पाकिस्तानियों, चीनीयों और देश के दुश्मनों की आत्माएं बोलती है, तभी ये इस तरह के शब्द निकालने का दुस्साहस कर पाते है।

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बयान पर भी प्रतिक्रिया

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राजनीति में महिलाओं की स्थिति पर विवादित बयान देते हुए कहा कि बिना समझौते आगे बढ़ना मुश्किल है और शोषण की संस्कृति गहरी है। उनके ब्यान की नेताओं के बेड से शुरू होता है 90 परसेंट महिलाओं का राजनीतिक करियर पर हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। विज ने कहा की इस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल करना बहुत निंदनीय है। विज ने कहा की हो सकता है कि उनकी अपनी पार्टी में ऐसा कुछ होता हो लेकिन वो सारी पार्टी सारी महिलाओं और सारे देश को ऐसा नहीं कह सकते।

मोदी की लहर

कल बंगाल और तमिलनाडु में पहले में फेज के चुनाव हैँ, इस पर हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा की सारे देश मे मोदी की लहर के साथ विकास की लहर चल रही है। लिहाजा चुनाव किसी भी प्रदेश मे क्यों ना हो असर सब जगह बराबर है. विज ने कहा हम इससे पहले भी हरियाणा, दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र जीते हैँ वैसे ही आगे जहाँ-जहाँ चुनाव होंगे हम सब जगह जीतेंगे।

अन्य ख़बरें जानें-

ਪਟੇਲ ਪਾਰਕ ਨੇੜੇ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਧਮਾਕਾ, ਕਈ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਘਰ ਗਏ ਨੁਕਸਾਨੇ; ਤਿੰਨ ਲੋਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *