Punjab Weather Update Today:
चंड़ीगढ़ में मौसम ने सुबह पूरी तरह से करवट ले ली है। शनिवार को जहां पहाड़ों में पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की वंही मैदानों में हल्के बादल के साथ गर्मी का क्रम जारी था। पंजाब चंड़ीगढ़ में सुबह अचाचक मौसम बदला गया। चंड़ीगढ़ सुबह की शुरूआत धुप के साथ हुई और अचानक कुछ समय में अंधेरा छा गया, तेज बारिश शुरु हो गई। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो, राज्य के कई जिलों में बिजली कड़कने, तेज हवाएं चलने, कई जगहों पर ओले गिरने की संभावना है, जिससे तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है। Punjab Weather Update Today।

चंड़ीगढ़ में 7.30 के करीब छाया अंधेरामौसम विभाग ने रविवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना जताई है। इसका असर पहाड़ों और मैदानी ईलाकों में हो रहा है। इसके कारण तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। Chandigarh Weather Update Today।
3, 6 और 7 मई को बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 3, 6 और 7 मई को बारिश हो सकती है। मानसा, बठिंडा और फाजिल्का के लिए हल्की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी जिलों गुरदासपुर और पठानकोट में भी मौसम अस्थिर रह सकता है। वहीं, 3 मई को हालात बदलने के आसार हैं और अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर और गुरदासपुर में बिजली कड़कने के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
4 और 5 मई को राज्य में मौसम में बड़ा बदलाव होगा। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में येलो अलर्ट और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन खास तौर पर मालवा इलाके बठिंडा, मानसा, संगरूर और पटियाला में तेज हवाओं (50-60 kmph) के साथ बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 मई को हालात में थोड़ा सुधार होने की संभावना है, जहां कोई बड़ी चेतावनी नहीं है। हालांकि कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE




