NEET 2026 Exam:
डॉक्टर बनने का सपना देख रहे 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए इम्तिहान की घड़ी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी तीन मई यानी रविवार को नीट यूजी एग्जाम आयोजित कर रही है। एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक लाइव है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे अब भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एग्जाम के दिन लागू दिशानिर्देश और नियमों की जानकारी भी दे दी गई है। भारत के 552 शहरों समेत 14 विदेशों केंद्रों में नीट का परिक्षा होगी। दोपहर दो बजे से शाम शाम बजे तक आयोजित की जाएगी।
22 लाख से उम्मीदवारों ने भरा है फॉर्म
बता दें कि एनटीए साल में एक बार एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस समेत अलग-अलग अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) 2026 आयोजित करता है। हर साल लाखों उम्मीदवार नीट यूजी एग्जाम में बैठते हैं। इस साल भी 22 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट का फॉर्म भरा है।
कुल 180 होंगे सवाल
एनटीए यह प्रवेश परीक्षा पेन और पेपर मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित करेगा। नीट एग्जाम में कुल 180 सवाल आते हैं। यह परीक्षा कुल 720 अंकों की होती है। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी। सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Weather Update Today: सुबह धुप के कुछ समय बाद छाया अंधेरा फिर तेज बारिश
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



