Himachal Weather Update: हिमाचल में बदला मौसम, 3 दिन तक आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों से की अपील

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में तेज आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो गया। शनिवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद अचानक मौसम…

Himachal Weather Update Today: हिमाचल में बदला मौसम, 3 दिन तक आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों से की अपील 

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश में तेज आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू हो गया। शनिवार को राजधानी शिमला में दोपहर बाद अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज तूफान के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राज्य में आने वाले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रो में तेज बारिश का मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग ने रविवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की संभावना जताई है।

प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट

राजधानी शिमला में शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हुआ और तेज तूफान चला। इस दौरान शिमला में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने तीन, चार और पांच मई के लिए प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक कमी आ सकती है। हल्की बारिश जारी रह सकती है, जबकि आठ मई से मौसम साफ होने की संभावना है।

मौसम विभाग और प्रशासन की लोगों से अपील

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहें तथा बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए खुले स्थानों पर न ठहरें। प्रदेश में बदलते मौसम के बीच यह चेतावनी और हादसा लोगों के लिए सतर्क रहने का बड़ा संकेत है।

अन्य ख़बरें जानें-

NEET 2026 Exam: नीट परीक्षा में 22 लाख से अधिक उम्मीदवार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *