NEET पेपर लीक मामला, CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई आज

दिल्ली, 29 जुलाई NEET-UG परीक्षा पेपर लीक मामले में CBI  ने कार्रवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की…

NEET पेपर लीक मामला

दिल्ली, 29 जुलाई

NEET-UG परीक्षा पेपर लीक मामले में CBI  ने कार्रवाई करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।जिसकी सुनवाई आज होगी। अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। ने आरोपियों के खिलाफ BNS 2023 की विभिन्न धाराओं, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 और सार्वजनिक परीक्षा  अधिनियम, 2024 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी जेल में बंद हैं।जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। सरकार द्वारा NTA के 47 अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।

CBI की चार्जशीट के अनुसार, पेपर लीक का पूरा नेटवर्क लाखों रुपये के लेन-देन पर आधारित था। मुख्य आरोपी मांगीलाल बिवाल ने प्रश्नपत्र के लिए शुभम खैरनार से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि शुभम ने सबसे पहले यश यादव से प्रश्नपत्र हासिल किया, जिसने कथित तौर पर इसे 10 लाख रुपये में मांगीलाल को बेचा। मांगीलाल ने यह प्रश्नपत्र अपने बेटे विकास बिवाल और दिनेश बिवाल सहित कई अन्य अभ्यर्थियों को 12-12 लाख रुपये में बेचकर भारी मुनाफा कमाया। जांच के दौरान CBI ने मांगीलाल के मोबाइल फोन से लीक प्रश्नपत्र भी बरामद किए हैं, जिन्हें मामले का अहम साक्ष्य माना जा रहा है।

CBI का कहना है कि मामले में आगे भी कई अहम खुलासे हो सकते हैं और जांच पूरी होने के बाद  पूरक चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी।

 अन्य खबरें जानें –

COMMONWEALTH GAMES 2026 : गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, हरजिंदर कौर ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में 12 पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *