Punjab Weather Update: पहाडों में बारिश-ओलावृष्टि और पंजाब में हल्की बारिश से पारा सामान्य से नीचे, जाने राज्य में कब तक रहेगा यलो अलर्ट?

Punjab Weather Update Today: हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि के अलर्ट के बीच पंजाब में हल्की बारिश और तेज हवाओं के से पारा सामान्य से 2.8 डिग्री…

Punjab Weather Update: पहाडों में बारिश-ओलावृष्टि और पंजाब में हल्की बारिश से पारा सामान्य से नीचे, जाने राज्य में कब तक रहेगा यलो अलर्ट?

Punjab Weather Update Today:

हिमाचल में बारिश-ओलावृष्टि के अलर्ट के बीच पंजाब में हल्की बारिश और तेज हवाओं के से पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने राज्य के लिए शनिवार से अगले पांच दिनों के (Punjab Weather Update Today) लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की और कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के तापमान में 3 से 4 डिग्री और गिरावट की संभावना है।

पांच दिनों तक मौसम बिगड़ने का अनुमान

शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बठिंडा 39.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा जबकि फाजिल्का 37.5, फिरोजपुर 37.2 और पटियाला 35.6 डिग्री पर रहा। न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट हुई। सबसे कम न्यूनतम पारा पठानकोट का 18.3 डिग्री दर्ज हुआ। रूपनगर 18.5, लुधियाना व पटियाला 20.4 और अमृतसर 21.1 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग ने तेज हवाओं को देखते हुए किसानों को फसलों के नुकसान से बचने की सलाह दी है। अगले पांच दिनों तक मौसम बिगड़ने का अनुमान है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बारिश

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *