Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन बारिश, ओलावृष्टि और आंधी के आसार और पांच जिलों में जारी किया अलर्ट?

Himachal Weather Update Today: हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम फिर बदलेने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग शिमला केंद्र के अनुसार राज्य में…

Himachal Weather Update Today: हिमाचल में बदला मौसम, 3 दिन तक आंधी-तूफान का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों से की अपील 

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम फिर बदलेने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग शिमला केंद्र के अनुसार राज्य में 3 से 6 मई के बीच कई स्थानों पर बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। विभाग ने 3 और 4 मई को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली कड़ने और तेज हवाएं व ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। 5 और 6 मई को भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। इन दिनों भी कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।

पांच जिलों के लिए विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों और किन्नौर व लाहौल-स्पीति में 3-4 मई को तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जिला चंबा,कांगड़ा,कुल्लू, मंडी और शिमला में 3 मई को ओलाव़ष्टि के साथ तेज अंधड चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 4 मई को कुल्लू, मंडी, सोलन, शिमला और शिमला में ओलाव़ष्टि के साथ तेज अंधड चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं अन्य जिलो में 3 और 4 मई को यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में हालांकि इस दौरान अधिकांश क्षेत्रो में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रो में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं राज्य के अधिकांश भागों में 7 मई तक लगातार बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 02-May-2026

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *