President Murmu Shimla Visit:
हिमाचल प्रदेश का अपना पांच दिवसीय दौरा समाप्त होने के बाद चंडीगढ़ रवाना हुई। इसके बाद पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति शिमला से दिल्ली जाते समय ट्रांजिट हॉल्ट के दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रुकीं। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर ने ARTRAC के कर्मियों की उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना की।
राज्यपाल और लेफ्टिनेंट जनरल ने किया स्वागत
ARTRAC के ‘जीओसी-इन-सी’ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने उन्हें ARTRAC के बारे में जानकारी दी। ARTRAC मुख्यालय में राज्यपाल कविंदर गुप्ता और लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने मुर्मू का स्वागत किया। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”ARTRAC की नवीन पहलों के बारे में विस्तार से बताते हुए लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने ड्रोन प्रशिक्षण प्रोत्साहन, विशिष्ट प्रौद्योगिकियों को आत्मसात करने के लिए उठाए गए कदमों और भारतीय सेना में डिजिटलीकरण एवं स्वचालन की दिशा में की गई पहलों पर प्रकाश डाला।” राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान का दौरा किया जो भारतीय सेना के प्रशिक्षण और नेतृत्व विकास के प्रमुख संस्थानों में से एक है।
President Droupadi Murmu visited the Army Training Command, Shimla which is among the Indian Army’s premier institutions for training and leadership development. The President appreciated the significant role of the Army Training Command in fostering innovation and strengthening… pic.twitter.com/YA9qGFaPjq
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 1, 2026
राष्ट्रपति ने नवाचार को बढ़ावा देने और संस्थागत प्रशिक्षण को मजबूत करने में सेना प्रशिक्षण कमान की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की, जिससे भविष्य के लिए तैयार अधिकारियों का निर्माण होता है।” इसके बाद शिमला के अनाडेल हेलीपैड पर राष्ट्रपति मुर्मू को विदाई दी गई जहां राज्यपाल कविंदर गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी और पुलिस तथा सेना के अधिकारी भी उपस्थित थे।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



