Punjab Weather Update: पंजाब में धुंध और ठंड़ का दौर जारी यातायात भी प्रभावित, विभाग ने जारी किया हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट?

 Punjab Weather Update Today: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के साथ पंजाब भर में धुंध का पूरा जोर देखने को मिल रहा है. विजिबिलिटी में…

 Punjab Weather Update Today:

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के साथ पंजाब भर में धुंध का पूरा जोर देखने को मिल रहा है. विजिबिलिटी में भारी कमी के साथ कंपकपाने वाली ठंडा का जोर जारी है. इसके चलते हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई और राष्ट्रपति का (Punjab Weather Update Today) जालंधर दौरा भी रद्द हो गया. मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक यैलो अलर्ट जारी किया है. अगले 3-4 दिन धुंध का खासा असर देखने को मिलेगा व उसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. खासतौर पर खुले मैदानी इलाकों व हाइवे पर इसका प्रभाव अधिक रहेगा जबकि शहरी एरिया में भी धुंध अपना असर दिखाती नजर आएगी.

22 को बारिश कि संभावना-

मौसम विभाग ने रविवार से दो दिन पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके बाद दो दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 22 जनवरी से फिर से बारिश की संभावना है. इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और घने कोहरे का प्रभाव जारी रहेगा. राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहा. शुक्रवार को पारा गिरकर 0.9 डिग्री तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री, गुरदासपुर 2.7 डिग्री, होशियारपुर 3.0 डिग्री और बठिंडा 3.0 डिग्री दर्ज किया गया.

Punjab Weather Update Today, बारिश न होने से हवा भी खराब-

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में बारिश की कमी व प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण है. 1 जनवरी से अब तक सामान्य के मुकाबले पंजाब में 83 प्रतिशत कम बारिश हुई है. सामान्य 8.7 मिमी के मुकाबले केवल 1.5 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि दिसंबर महीना पूरी तरह सूखा रहा. बारिश की कमी के कारण हवा में धूल के कण जमीन के करीब बने रहते हैं और हवा में फैल नहीं पाते. वहीं, घना कोहरा इन धूल कणों को और जमाता है, जिससे प्रदूषण का स्तर और बढ़ जाता है.

अन्य ख़बरें जानें-

ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 17-1-2026

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *