B Praak Death Threat: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ की फिरौती मांगी, बोला- बात न मानने पर मिट्टी में मिला देंगे, जानिए किस गैंग ने दी धमकी?

B Praak Death Threat From Bishoni Gang: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. ऐसा ना करने…

B Praak Death Threat From Bishoni Gang

B Praak Death Threat From Bishoni Gang:

पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. ऐसा ना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है. बताया गया कि सिंगर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने यह धमकी दी है. धमकी देने वाले ने खुद का नाम आरजू बिश्नोई बताया और कहा (B Praak Death Threat) कि एक हफ्ते में पैसे नहीं दिए वरना मिट्टी में मिला देंगे. पहले सिंगर दिलनूर (जो बी प्राक के साथ काम करते हैं) को 5 जनवरी को दो बार कॉल किया गया. लेकिन दिलनूर ने कॉल नहीं उठाया. 6 जनवरी को भी विदेश के नंबर से कॉल किया गया. दिलनूर ने कॉल उठाई लेकिन बात जब अजीब लगी तो उन्होंने कॉल काट दिया. जिसके बाद दिलनूर को वॉयस मैसेज भेजा गया. बता दें, आरजू बिश्नोई, लॉरेन्स बिश्नोई के लिए काम करता है और विदेश में छिप कर बैठा है.

पैसे न देने पर मिट्टी में मिला देंगे-

दिलनूर ने मोहाली पुलिस में धमकी की शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत के मुताबिक, कॉल के बाद उन्हें धमकी भरे वॉयस मैसेज भेजे गए. ऑडियो रिकॉर्डिंग 6 जनवरी की दोपहर भेजी गई. ऑडियो में कहा गया है, ‘हेलो… आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं. बी प्राक को मैसेज कर देना 10 करोड़ रुपये चाहिए. तेरे पास एक हफ्ते का टाइम है. जिस मर्जी कंट्री में चला जा. आसपास इसके साथ वाला कोई भी मिल गया न तो नुकसान कर देंगे. इसको फेक कॉल मत समझना. मिलकर चलेगा तो ठीक नहीं तो उसको बोल मिट्टी में मिला देंगे.’

B Praak Death Threat, एसएसपी मोहाली को दी शिकायत-

मैसेज मिलने के बाद दिलनूर ने 6 जनवरी को ही एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी थी. कॉल पर मिली इस धमकी की जांच की जा रही है. हालही लॉरेन्स गैंग ने रोहिणी में 25 राउंड गोली चलाई थी. यह फायरिंग एक व्यापारी के घर के बाहर की गई थी. इसके बाद पश्चिम विहार में एक जिम और पूर्वी दिल्ली में व्यापारी को टारगेट किया गया. दोनों मामलों में पहले फोन पर धमकी दी गई, फिर घर के बाहर गोलियां चलाई गईं. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने दो वारदातों में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Weather Update: पंजाब में धुंध और ठंड़ का दौर जारी यातायात भी प्रभावित, विभाग ने जारी किया हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *