Himachal Weather Update: हिमाचल की ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात, सुखे से बागवान परेशान, जानिए कब होगी बारिश और बर्फबारी?

Himachal Weather Update Today: हिमाचल में मौसम के बदलते मिजाज के बीच में जहां शिमला की रात सबसे गर्म रही. वहीं शुक्रवार शाम के समय…

Himachal Weather Update: हिमाचल में आज से करवट बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी किया दो दिन बारिश का अलर्ट

Himachal Weather Update Today:

हिमाचल में मौसम के बदलते मिजाज के बीच में जहां शिमला की रात सबसे गर्म रही. वहीं शुक्रवार शाम के समय राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ने करवट बदल ली है. हिमपात का (Himachal Weather Update) दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य व पहाड़ी इलाकों में 22 जनवरी तक बारिश व बर्फबारी के आसार बने हुए हैं. जिससे सूखे चल रहे इलाकों में बर्फबारी व बारिश की आस बंधी हुई है.

ऊंचाई वाले ईलाकों में हिमपात-

शुक्रवार शाम को रोहतांग सहित लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर हिमपात होना शुरू हो गया है. उदयपुर घाटी भी बर्फ से सफेद हो गई है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट आ सकती है और लंबे इंतजार के बाद हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछने की उम्मीद जगी है.

Himachal Weather Update, बागवान परेशान-

जनवरी का आधा महीना बीतने के बाद भी बर्फबारी न होने से शिमला और मनाली पर्यटकों में मायूसी दिखी. इसके अलावा बर्फ न गिरने खेती और बागवानी पर भी साफ नजर आने लगा है. किसान और बागवान सुखे मौसम के चलते परेशान है. शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा और शिमला व मनाली में धूप खिली. इस बीच तापमान के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं.

अन्य ख़बरें जानें-

परमिंदर सिंह जट्टपुरी पंजाब विधानसभा प्रेस गैलरी कमेटी के प्रधान चुने गए

 खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *