Punjab: पाकिस्तान की पंजाब में दहशत की योजनाः पंजाब पुलिस ने आतंकि मद्दगार पकड़ा, पठानकोट में हमले की साजिश…

Punjab police caught terror mastermind: नए साल के मौके पंजाब में दहशत की योजना पाकिस्तान बना रहा है. इसके लिए उसने पंजाब (Punjab) के रास्ते…

Punjab police caught terror mastermind:

नए साल के मौके पंजाब में दहशत की योजना पाकिस्तान बना रहा है. इसके लिए उसने पंजाब (Punjab) के रास्ते घुसपैठ कराने के लिए आतंकियों को तैयार किया है. घुसपैठियों की मदद के लिए सीमा क्षेत्र के अपने स्लीपर सैल एक्टिवेट कर दिए. खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर पंजाब पुलिस ने गंदला लाहड़ी क्षेत्र से आतंकियों के संदिग्ध मददगार बिल्लू गुज्जर को हिरासत में लिया. दूसरे व्यक्ति नजाकत हुसैन की तलाश की जा रही है.

पठानकोट (Punjab) में बड़े हमले की साजिश-

एसएसपी दलजिंदर सिंह ने बताया कि बिल्लू को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया. फिलहाल अन्य आरोपों के संबंध में जांच जारी है. उन्होंने आगे बताया कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन एक बार फिर पठानकोट में बड़ा हमला करने की साजिश रच रहे हैं. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक कुछ आतंकी जम्मू-कश्मीर और पठानकोट में घुसपैठ करने की फिराक में हैं.

मास्टरमाइंड पाकिस्तानी नागरिक मुजफ्फर अहमद-

इन आतंकियों का उद्देश्य पठानकोट एयरबेस, रेलवे स्टेशन और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हमला करना है. (Punjab) साजिश का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी नागरिक मुजफ्फर अहमद बताया जा रहा है, जो पठानकोट में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकी नेटवर्क चला रहे हैं. एजेंसियों को यह भी पता चला कि, हमला 25-31 दिसंबर के बीच हो सकता है.

दो इनपुट किए साझा-

खुफिया एजेंसियों ने दो इनपुट साझा किए. जानकारी में बताया गया था कि 17-18 दिसंबर की रात तीन आतंकी अपने स्थानीय मददगारों बिल्लू गुज्जर और नजाकत हुसैन की मदद से पठानकोट में घुसपैठ करेंगे. इन आतंकियों का उद्देश्य पठानकोट के सैन्य ठिकानों और एयरबेस पर हमला करना है. सुरक्षा बढ़ाते हुए जिला पठानकोट में पुलिस, सेना और विशेष कमांडो की तैनाती की गई है. एक अन्य खुफिया सूचना में सामने आया है कि पठानकोट के एक धर्मशाला में कुछ स्लीपर सैल ठहरे हुए हैं जो इलाकेकी रेकी कर रहे हैं.

अन्य खबरें जानें-

Weather Update: उत्तर भारत ठंड की चपेट में: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, 16 राज्यों के लिए अलर्ट, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/XjV5mWQrprc?si=Ad2VLRft9S4nGZMp

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *