Weather Update Today:
उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है. घने कोहरे के चलते मुश्किलें बढ़ गई हैं. विजिबिलिटि कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह बाधित हुआ. जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हो गई है. उत्तर प्रदेश में शिमला-नैनीताल से ज्यादा ठंड पड़ रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने (Weather Update) 31 दिसंबर तक उत्तर में कंपाने वाली ठंड का अनुमान लगाया है. 16 राज्यों में घनी से घनी धुंध छाने के साथ-साथ भयंकर से भयंकर शीतलहर चलने का अलर्ट है.
जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी-
जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, जोजिला और द्रास सेक्टर में बर्फबारी हुई है. इसके चलते बांदीपोरा-गुरेज नेशनल हाईवे बाधित है. जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में बर्फीली हवाएं चलने के साथ गलन वाली ठंड बढ़ने की संभावना है. Weather Update
IMD के अनुसार, अगले 3 दिन जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. चारों राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने का असर मैदानी राज्यों में कोहरे और शीतलहर के रूप में दिखेगा.
Weather Update: 16 राज्यों के लिए शीतलहर का अलर्ट-
उत्तर भारत में इस बार सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 दिसंबर तक उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने का अनुमान लगाया है. 16 राज्यों में घनी से घनी धुंध छाने के साथ-साथ भयंकर से भयंकर शीतलहर चलने का अलर्ट है. IMD के अनुसार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में 25 से 27 दिसंबर के बीच घने से बहुत घना कोहरा छा सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 और 27 दिसंबर को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22, 26 और 27 दिसंबर को, पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में 25 दिसंबर की सुबह, झारखंड में 23 दिसंबर को, बिहार में 22-23 दिसंबर को, हिमाचल प्रदेश में 23 से 25 दिसंबर के बीच और उत्तराखंड में 24-25 दिसंबर को घना कोहरा छाने की संभावना है.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live
https://www.youtube.com/live/XjV5mWQrprc?si=oIOAX-WNW5vach0q



