अमेरिका और भारत के व्यापार समझौते के खिलाफ, भारतीय किसान यूनियन ने सभी किसान संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन, पुतला भी जलाया

Bharatiya Kisan Union Protest: अमेरिका और भारत के बीच संभावित व्यापार समझौते के संबंध में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के भारत दौरे के दौरान, गुरदासपुर के दखाना…

Bharatiya Kisan Union Protest: अमेरिका - भारत व्यापार समझौते के खिलाफ, भारतीय किसान यूनियन ने सभी किसान संगठनों के साथ किया विरोध प्रदर्शन

Bharatiya Kisan Union Protest:

अमेरिका और भारत के बीच संभावित व्यापार समझौते के संबंध में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के भारत दौरे के दौरान, गुरदासपुर के दखाना चौक पर भारतीय किसान यूनियन (चरूनी) ने सभी किसान संगठनों के सहयोग से इस समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान इक्कट्ठा हुए। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले भी जलाए। किसान नेताओं ने कहा कि यदि यह व्यापार समझौता लागू होता है, तो इसका देश के किसानों, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रभाव पड़ सकता है।
किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि किसानों के हितों की अनदेखी करके किसी भी समझौते को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि यह समझौता होता है, तो वे पहले की तरह ही एक ज़ोरदार संघर्ष छेड़ेंगे।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdaspur Snatching: गुरदासपुर में लुटेरों के हौंसले बुलंद, दिन-दिहाड़े लुटी महिला

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *