Gurdaspur Snatching: गुरदासपुर में लुटेरों के हौंसले बुलंद, दिन-दिहाड़े लुटी महिला की बालियां, आज्ञात बाइक सवार आरोपी कैमरे में कैद

Gurdaspur Snatching: गुरदासपुर में जेल रोड पर दिन-दहाड़े दवा लेने जा रही एक महिला के कानों से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने सोने की…

Gurdaspur Snatching: गुरदासपुर में लुटेरों के हौंसले बुलंद, दिन-दिहाड़े लुटी महिला की बालियां, आज्ञात बाइक सवार आरोपी कैमरे में कैद

Gurdaspur Snatching:

गुरदासपुर में जेल रोड पर दिन-दहाड़े दवा लेने जा रही एक महिला के कानों से मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने सोने की बालियां छीन लीं। इस संबंध में पुलिस पीड़ित परिवार ने पीड़ित परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता रेखा ने बताया कि वह अपने पति विक्रम के साथ मोटरसाइकिल पर बबोवाल की ओर दवा लेने जा रही थी। जेल रोड पर ‘हैप्पी हाई स्कूल’ और बबोवाल मोड़ के बीच पहुंचे, अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने महिला के कानों से सोने की बालियां छीन लीं।

40 हजार की थी बालियां

चोरी हुई सोने की बालियों की कीमत करीब 40,000 रुपये बताई जा रही है। झटके के कारण महिला के कान में चोट भी आई है। लुटेरे ने मरून रंग का स्कार्फ पहना हुआ था। उसने चेक वाली शर्ट पहनी थी। उसके चेहरे पर एक रुमाल बंधा हुआ था। वह ‘प्लैटिना’ मोटरसाइकिल पर अकेला ही सवार था। मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट लगी थी, लेकिन उस पर कोई नंबर नहीं लिखा था। पास की एक कपड़ों की दुकान में लगे CCTV/कैमरे की फुटेज में भी आरोपी की मोटरसाइकिल की तस्वीर दिखाई दी है।

जांच में जांच में जुटी पुलिस

विक्रम कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने लुटेरे का पीछा SSP कार्यालय तक किया, लेकिन वह तेज रफ्तार से भाग निकलने में कामयाब रहा। उन्होंने कहा कि घटना के समय उनकी मोटरसाइकिल की रफ्तार धीमी थी, जिसके कारण वे गिरने से बच गए। अन्यथा जान-माल का बड़ा नुकसान या गंभीर चोट लग सकती थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनका चोरी हुआ सामान वापस दिलाया जाए।

अन्य ख़बरें जानें-

Dera Baba Nanak Firing: डेरा बाबा नानक के BJP ट्रेड विंग के ज़िला संयोजक पर चली गोलीयां

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *