PM Iinaugurated Delhi-Dehradun Corridor:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देहरादून से दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर का लोकार्पण कर किया। इसके बाद उन्होंने देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। यूपी के सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे हिस्से पर बने वन्यजीव गलियारे का जायजा लिया। पीएम ने मंगलवार को इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन कर इसे आम जनता को सौंप दिया है।
12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे 213 किलोमीटर का एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे है। ये दिल्ली (अक्षरधाम) से शुरू होकर देहरादून तक जाता है। इससे दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी लगभग 25 किमी कम हो जाती है। यात्रा का समय 6 घंटे से घटकर 2.5-3 घंटे रह जाता है। पर्यावरण के अनुकूल- इसमें 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया का सबसे लंबा है। डाटकाली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग है।
10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवर ब्रिज, और 4 बड़े पुल
₹12,000 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित, यह परियोजना बागपत, शामली और सहारनपुर के रास्ते निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करती है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवर ब्रिज, और 4 बड़े पुल हैं। आर्थिक प्रभाव की बात करें तो यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।
अन्य ख़बरें जानें-
CSK vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



