Philippines Earthquake: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का तेज़ भूकंप, तीन स्थानों पर सुनामी की ऊंची लहरें, जानिए कितना पंहुचा मौत का आंकड़ा?

Philippines Earthquake: फिलीपींस के दक्षिणी इलाक़े में 7.8 तीव्रता के तेज़ भूकंप से धरती कांपी. फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ़ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी ने बताया है कि…

Philippines Earthquake: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का तेज़ भूकंप, तीन स्थानों पर सुनामी की ऊंची लहरें, जानिए कितना पंहुचा मौत का आंकड़ा?

Philippines Earthquake:

फिलीपींस के दक्षिणी इलाक़े में 7.8 तीव्रता के तेज़ भूकंप से धरती कांपी. फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ़ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी ने बताया है कि भूकंप का केंद्र मिंदानाओ द्वीप पर स्थित जनरल सैंटोस शहर से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था. भूकंप का केंद्र ज़मीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है और यह स्थानीय समयानुसार सुबह 7:37 बजे महसूस किया गया. भूकंप के बाद मिंदानाओ क्षेत्र के कुछ तटीय (Philippines Earthquake) इलाक़ों में सुनामी आने की आशंका जताई गई है.

मरने वालों की संख्या हुई 15

फिलीपींस के नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने बताया है कि देश में आए 7.8 तीव्रता के तेज़ भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. स्थानीय नागरिक सुरक्षा कार्यालय के निदेशक रोड्रिगो सोस्मेना के मुताबिक़, 15 में से 12 मौतें सोक्ससार्जेन क्षेत्र में हुई हैं. यह क्षेत्र चार प्रांतों और एक शहर में फैला हुआ है, जिनमें साउथ कोटाबाटो, सुल्तान कुदारात, सारंगानी और जनरल सैंटोस सिटी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कम से कम 129 लोग घायल हुए हैं.

छह इलाक़ों में सुनामी की लहरें

फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ़ वोल्केनोलॉजी एंड सिस्मोलॉजी ने बताया है कि मिंदानाओ के छह इलाक़ों में सुनामी की लहरें दर्ज की गई हैं. ये लहरें स्थानीय समयानुसार सुबह 7:42 बजे से 8:45 बजे (23:42 से 00:45 GMT) के बीच दर्ज की गईं. इनमें सबसे ऊंची लहर 1.4 मीटर (4.6 फ़ीट) की रही.

जापान ने भी जारी की सुनामी की चेतावनी

इंडोनेशिया की मौसम, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 7:20 बजे देश के तटीय इलाक़ों में तीन स्थानों पर सुनामी की लहरें देखी गई हैं. बीएमकेजी का कहना है कि नॉर्थ मलुकु प्रांत के केदी, उलु सियाउ और मेलोंगुआने में ये लहरें देखी गईं. इन लहरों की ऊंचाई 0.09 मीटर से 0.19 मीटर के बीच रही. वहीं, जापान ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की है. जापानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि स्थानीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे तक 1 मीटर ऊंची सुनामी की लहरें देश के दक्षिणी ओकिनावा द्वीपों और प्रशांत तट के किनारे स्थित प्रांतों तक पहुंच सकती हैं.

 

अन्य ख़बरें जानें-

LPG Cylinder Price Hike: आम लोगों पर जारी महंगाई की मार, घरेलू गैस सिलेंडर 29 रूपये बढ़ा

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *