Faridkot Parking Fire: फरीदकोट कोर्ट परिसर की पार्किंग में खड़े वाहन में अचानक लगी आग, तेज धूप गर्मी हो सकता है कारण?

Faridkot Parking Fire: पंजाब के जिला फरीदकोट की कोर्ट परिसर में उस वक्त हफ़ड़ादफ्डी मच गई जब पार्किंग में खड़े एक दो पहिया वाहन एक्टिवा…

Faridkot Parking Fire: फरीदकोट कोर्ट परिसर की पार्किंग में खड़े वाहन में अचानक लगी आग, तेज धूप गर्मी हो सकता है कारण ?

Faridkot Parking Fire:

पंजाब के जिला फरीदकोट की कोर्ट परिसर में उस वक्त हफ़ड़ादफ्डी मच गई जब पार्किंग में खड़े एक दो पहिया वाहन एक्टिवा स्कूटी से अचानक आग निकलने लगी। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास खड़ी गाड़ियां को हटाना
पड़ा। जानकारी के अनुसार आज दुपहर कोर्ट परिसर में कोई क्लाइंट अपनी एक्टिवा को पार्किंग में खड़ा करके कोर्ट परिसर में गया। मगर तेज धूप और भीषण गर्मी के कारण तापमान ज्यादा होने के कारण स्कूटी में अचानक आग लग गई। पार्किंग के लोगों और आसपास के लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही की कोई जानी ओर बड़ा नुकसान नहीं हुआ। मगर एक्टिवा (Faridkot Parking Fire) जलकर खाक हो गई।

गर्मी ज्यादा होने से स्कूटी में आग

आसपास के वकीलों का कहना है कि आज गर्मी बेहद ज्यादा होने के कारण स्कूटी में आग लगी है। एडवोकेट राकेश भटेजा ने बताया के आज सुबह कोई क्लाइंट अपनी एक्टिवा को पार्किंग मे खड़ा कर के गया था। कुछ देर बाद एक्टिवा से धुआं निकला और एक्टिवा आग की चपेट में आ गई इसके आसपास खड़ी गाड़ियां इसकी चपेट में नहीं आई जिन्हें समय रहते एक्टिवा से दूर कर दिया। फरीदकोट का तापमान बढ़ने और गर्मी की वजह से एक्टिवा में आग लगी है कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ मगर एक्टिवा पूरी तरह जल गई समय रहते आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा होने से बचाओ रहा।

अन्य ख़बरें जानें-

Philippines Earthquake: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का तेज़ भूकंप

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *