LPG Cylinder Price Hike:
देश भर के साथ फिरोजपुर में आम जनता को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले 956 रुपये में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर अब 985 रुपये का हो गया है। लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम लोगों, खासकर गृहिणियों (LPG Cylinder Price Hike) की चिंता बढ़ा दी है। फिरोजपुर में जब लोगों से इस बढ़ोतरी को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।
घरेलू सिलेंडर अब 985 में
रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से घरेलू बजट पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले 956 रुपये में मिलने वाला घरेलू सिलेंडर अब 985 का हो गया है पहले ही बढ़ती महंगाई से जूझ रहे लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत की लगभग हर चीज महंगी हो चुकी है। रोजपुर में महिलाओं और आम लोगों का कहना है कि रसोई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। सब्जियों, राशन और अन्य जरूरी सामानों के दाम पहले से ही ऊंचे हैं, ऐसे में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से परिवार का मासिक बजट और प्रभावित होगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Faridkot Moter Chori: अपना स्कैनर आम जगह लगाओ, हम पैसे पहुंचा देंगे
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

