Karnal Encounter: करनाल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: गोली लगने से आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती

Karnal Encounter: करनाल जिले की इंद्री विधानसभा क्षेत्र में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस और एक बदमाश…

Karnal Encounter: करनाल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: गोली लगने से आरोपी घायल, अस्पताल में भर्ती

Karnal Encounter:

करनाल जिले की इंद्री विधानसभा क्षेत्र में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस और एक बदमाश के बीच आमना-सामना हो गया। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर इलाज के लिए इंद्री के अस्पताल पहुंचाया, जहां उस बदमाश का उपचार जारी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंद्री में पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर जौनपुर की ओर करनाल सीआईए-1 टीम की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें बदमाश को गोली लग गई। पुलिस ने मौके पर ही उसे काबू कर लिया , सूत्रों के अनुसार घायल आरोपी की पहचान पानीपत जिले के गांव राणा माजरा निवासी 24 वर्षीय नकीम के रूप में हुई है। उसे तुरंत सामान्य नागरिक अस्पताल इंद्री में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है , घटना के बाद करनाल सीआईए-1 की टीम और जिले से उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गए। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस नजर बनाए हुए है।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar Adliwal Village: भागकर शादी करने वालों और उनके परिवारों का बहिष्कार 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *