Palwal Fire: हरियाणा के पलवल में झुग्गी-झोपडियों में भयंकर आग,  जानिए खेल राज्य मंत्री गौरव, कांग्रेश नेता करण सिंह ने क्या कहा?

Palwal Slums Fire: हरियाणा के पलवल की सेक्टर-2 में धर्मनगर कॉलोनी की झुग्गी-झोपडियों में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते दर्जनों झुग्गियां जलकर राख…

Palwal Fire: हरियाणा के पलवल में झुग्गी-झोपडियों में भयंकर आग,  जानिए खेल राज्य मंत्री गौरव, कांग्रेश नेता करण सिंह ने क्या कहा?

Palwal Slums Fire:

हरियाणा के पलवल की सेक्टर-2 में धर्मनगर कॉलोनी की झुग्गी-झोपडियों में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते दर्जनों झुग्गियां जलकर राख हो गई । दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। तो वहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तत्परता और मुस्तैदी से लोगों की जाने बचाई गई। हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ,कांग्रेश के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल तथा पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

आग पर काबू पाया

झुग्गियों में आग लगने से रह रहे लोगों का खाने-पीने के सामान के साथ साथ घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। जिला प्रशासन, पुलिस जिला प्रशासन और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने आग पर लगातार पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया तथा पीड़ित परिवारों को तुरंत प्रभाव से नजदीक स्थित प्रजापति धर्मशाला में आश्रय दिलाकर प्राथमिक उपचार और खाद्य सामग्री व अन्य सहायता प्रदान कर राहत पहुंचाई गई।

राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जताया दूख

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आगजनी के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खेल राज्य मंत्री ने कहा कि आगजनी में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आगजनी से झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे परिवारों का सामान आग में जल गया। कहा कि पीड़ित परिवारों के लिए ठहरने, भोजन व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आगजनी की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

सरकार को बेघर की मदद करनी चाहिए मदद

कांग्रेश के वरिष्ठ नेता करण सिंह दलाल ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित लोगों से बात की ओर उनको अपनी तरफ से आर्थिक मदद देने जा आश्वासन दिया। कहा कि तुरंत प्रभाव से भाजपा सरकार को और जिला प्रशासन को बेघर हुए लोगों की मदद करनी चाहिए। इनके खाने पीने ओर ठहरने की व्यवस्था करनी चाहिए क्यों कि इन लोगों के पास जो भी सामान था वह पूरी तरह से जलकर राख हो गया है यहां तक कि इनके ओर इनके बच्चों के लिए कपड़े भी नहीं बचे हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Karnal Encounter: करनाल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *