Hansi Land Dispute: हाँसी में जमीन विवाद, छोटे भाई पर बड़े भाई की हत्या का आरोप, आरोपी मौके से फरार

Hansi Land Dispute Murder: हरियाणा के हाँसी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के गाँव मसूदपुर में जमीन विवाद के चलते छोटे सगे…

Hansi Land Dispute: हाँसी में जमीन विवाद, छोटे भाई पर बड़े भाई की हत्या का आरोप, आरोपी मौके से फरार

Hansi Land Dispute Murder:

हरियाणा के हाँसी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के गाँव मसूदपुर में जमीन विवाद के चलते छोटे सगे भाई सूरजमल पर बड़े भाई शमशेर की हत्या करने का आरोप है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल है। मृतक की पहचान शमशेर उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और सीन ऑफ क्राइम यूनिट ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

डीएसपी रवींद्र सांगवान ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई। लगातार दबिश दी जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। हालांकि इस पूरे मामले पर परिजनों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Palwal Fire: हरियाणा के पलवल में झुग्गी-झोपडियों में भयंकर आग

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *