PM Modi Kolkata-Bihar Visit:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोलकाता में सेना की पूर्वी कमान मुख्यालय विजय दुर्ग में भारतीय सशस्त्र बलों के तीन दिवसीय 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) का उद्घाटन किया. इस सम्मेलन में देशभर से तीनों सेनाओं के शीर्ष कोर कमांडर्स एक मंच पर एकत्रित होकर सुरक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों, भावी रणनीति व सैन्य तैयारियों पर तीन दिनों तक मंथन करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर रवाना हो गए. वहां पूर्णिया आने से पहले पीएम मोदी ने कोसी-सीमांचल वासियों को एक बड़ी सौगात दी. उन्होंने पूर्णिया में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के स्थापना करने की घोषणा की. इसके अलावा एयरपोर्ट का शुभारंभ किया. पीएम ने पूर्णिया में लोगों से माफी भी मांगी.
PM Modi Kolkata Visit: भारतीय सशस्त्र बल विजन 2047′ दस्तावेज का भी अनावरण
प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों की अनुकरणीय भूमिका की सराहना की और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला. कोलकाता में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से एक जारी एक संक्षिप्त बयान में बताया गया कि इस मौके पर पीएम ने भविष्य के लिए तैयार भारतीय सशस्त्र बलों का मार्ग प्रशस्त करते हुए ‘भारतीय सशस्त्र बल विजन 2047’ दस्तावेज का भी अनावरण किया. इस सम्मेलन का अयोजन ऑपरेशन सिंदूर की पृष्ठभूमि में भारतीय सशस्त्र बलों में परिवर्तनकारी सुधारों और अभियानगत तैयारियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. इस बार का विषय है ‘सुधारों का वर्ष – भविष्य के लिए परिवर्तन’.
रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, सीडीएस, रक्षा सचिव और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने लिया भाग-
इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और सेना, वायुसेना तथा नौसेना के प्रमुखों सहित शीर्ष सैन्य कमांडर भाग ले रहे हैं. यह संयुक्त सम्मेलन दो साल पर होता है. आखिरी संयुक्त कमांडर सम्मेलन 2023 में भोपाल में आयोजित हुआ था.
PM Modi Bihar Visit: कोलकता को बाद बिहार दौरे पर पूर्णिया पंहुचे- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के पूर्णिया पहुंचे. चुनापुर सैन्य हवाई अड्डे पर सीएम नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोसी-सीमांचल वासियों को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने एयरपोर्ट का शुभारंभ किया. अब बिहार में पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया मिलाकर कुल चार एयरपोर्ट हो गए. पूर्णिया एयरपोर्ट कोलकाता के बाद पूर्वी भारत का भी सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन गया है. आज पूर्णिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए पहली उड़ान भी भरी गई.
40 हजार करोड़ की 12 परियोजनाओं का शिलान्यास किया- सीएम नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि पीएम मोदी के पधारने पर खुशी हुई. इस अवसर पर पीएम मोदी बिजली, रेलवे, नगर विकास से संबंधित 12 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है. साथ ही चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है. इस सभी योजनाओं की लागत करीब 40 हजार करोड़ है. इन सभी योजनाओं के लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं. उन्होंने आगे कहा कि अब पूर्णिया एयरपोर्ट का शुभारंभ हो गया है. सीएम नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी राज पर हमला बोलते हुए फिर से कहा कि 2005 से पहले कोई काम नहीं हुआ था.
मैं आप सबसे क्षमा मांगता हूं- पीएम
पीएम मोदी ने करीब 40 हजार करोड़ की विकास योजनाओं में मखाना बोर्ड की स्थापना सबसे प्रमुख है. इसके बाद पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई. इसके बाद चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहीं पूर्णिया की गरीब महिलाओं को आवास योजना के तहत घर की चाबी भेंट की. पीएम ने कहा कि मैं आप सबसे क्षमा मांगता हूं कि कोलकाता में मेरे कार्यक्रम के कारण मुझे पूर्णिया आने में देर हुई.



