Flood-Cloudburst Update Today :
उत्तराखंड़ और हिमाचल में फिर मौनसून का कहर शरू हो गया है. सोमवार रात को उत्तराखंड़ और हिमाचल में भारी बारिश ने तबाही मचा दी. इस तबाही में उत्तराखंड़ में अभी तक दो और हिमाचल में एक व्यक्ति के लापता होने की सुचना है. हिमाचल में मंड़ी जिला के धर्मपुर के बस स्टैड़ में 10 फीट तक पानी भर गया है. इसके अलावा अनेक घर दुकाने जमींदोज होने की सुचना मिली है. राहत एवं बचाव के लिए प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीमें भेज दी है. राहत और बचाव कार्य जारी है. उधर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कलाबन गांव में जमीन धंसने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा.
Dehradun Cloudburst: सहस्रधारा में फटा बादल, कई होटल-दुकानों को नुकसान-
उत्तराखंड के सहस्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ. घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है. कार्डीगाड़ में बादल फटने के बाद मुख्य बाजार में बड़े पैमाने पर मलबा आने से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हुए व 8 दुकानें ध्वस्त हो गईं. करीब 100 लोग फंस गए थे जिन्हें गांव वालों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया. आपदा कंट्रोल रूम से रात दो बजे जानकारी मिली कि घटनास्थल के लिए एसडीआरएफ और फायर की टीम को रवाना कर दिया गया है लेकिन रास्ते पर अधिक मलबा आ जाने के कारण टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई.
रात करीब साढ़े 12 से एक बजे के बीच मची तबाही-
दुसरी घटना में तमसा नदी के रौद्र रूप से टपकेश्वर मंदिर में शिवलिंग तक डूब गया है. उधर, आईटी पार्क के पास भी बड़ी मात्रा में मलबा आ गया. इससे सॉन्ग नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया. रायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े 12 से एक बजे के बीच की है जब आईटी पार्क के पास अचानक मलबा आ गया. इसके बाद एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है. मसूरी के झड़ीपानी में सोमवार देर रात भारी बारिश से मजदूरों के आवास के ऊपर मलबा आ गया. घटना में एक मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
Himachal Rain: भारी बारिश का धर्मपुर में तांडव: बसें और कई वाहन बहे
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार रात को हुई भारी बारिश की तबाही में सोन खड्ड के विकराल रूप ने धर्मपुर बाजार में तबाही मचाई. रात 11 बजे से शुरू बारिश रात एक बजे यह बारिश इतनी ज्यादा तेज हो गई कि लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए. मंडी जिला के सरकाघाट और धर्मपुर दोनों उपमंडलों में भी भारी बारिश हुई. धर्मपुर का बस स्टैंड पूरी तरह से जलमग्न हो गया.
होस्टल के 150 बच्चों ने दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाकर बचाई जान
धर्मपुर का बस स्टैंड बस स्टैंड में खड़ी निगम की बसें पानी में डूब गई और कुछ बसें पानी के बहाव के साथ बह गई. खड्ड के किनारे जिन लोगों के घर थे वो भी पानी में डूब गए और यहां खड़े कई निजी वाहन भी पानी के तेज बहाव में बह गए जिसमें स्कूटर, बाइक और कार आदि शामिल हैं. घरों में पानी घुसने के लोगों ने घरों की छतों पर चढ़कर जान बचाई. एक होस्टल में जिसमें 150 बच्चे थे, उन्होंने भी दूसरी और तीसरी मंजिल पर जाकर अपनी जान बचाई.




