PM Modi Snorkelling : समुद्र के अंदर स्नॉर्कलिंग करते नजर आए पीएम मोदी, तस्वीरें वायरल

PM Modi snorkeling: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने लक्षद्वीप दौरे की कुछ तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों में…

PM Modi snorkeling: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने लक्षद्वीप दौरे की कुछ तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों में पीएम मोदी स्नोर्कलिंग करते और बीच किनारे समुद्री लहरों का नजारा देखते नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने स्नॉर्कलिंग को एक रोमांचक अनुभव बताया.

PM Modi snorkeling

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा की जो लोग एडवेंचर का आनंद उठाने के शौकीन हैं उन्हें लक्षद्वीप को अपनी लिस्ट में शामिल करना चाहिए. मैंने लक्षद्वीप के समुद्र तट पर सुबह की सैर का भी आनंद लिया. यहां की शांति मन मोहने वाली है.

PM Modi snorkeling

वहीं, कुछ फोटो में पीएम बीच पर कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता और वहां के एकांत की तारीफ की

Snorkelling by PM Modi:

इन फोटो में पीएम मोदी ब्लैक कर्ता पजामा पहनकर बीच पर टहलत नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा कि सुबह-सुबह बीच पर टहलना अच्छा लगा.

PM Modi Snorkeling

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *