Panipat Suicide Case Because of Aviator Game:
पानीपत में सट्टे बाजी की गेम एविएटर के दलदल में फ़से युवक ने आत्महत्या कर ली. मामला विकास नगर का है (Panipat Suicide Case) जहां एक युवक गेम एविएटर में ऐसा फंसा कि उसे अपनी जीवन लीला ही समाप्त करनी पड़ी. बताया जा रहा है कि, पहले युवक ने गेम पर छोटे दाव लगाएं. फिर जल्द अमीर बनने की चाह में युवक ने एविएटर गेम में कर्ज लेकर पैसा लगाना शुरू कर दिया. कर्ज के चलते युवक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और बीती रात उसने खौफनाक कदम उठाया. देर रात उसने फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त.
Panipat Suicide Case, 3 साल पहले हुई शादी-
मृतक ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी. युवक मूल रूप से कैंथल जिले का रहने वाला है. मृतक अक्षय ने मामा के गांव की रहने वाली युवती से भाग कर 3 साल पहले शादी की थी. फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल के सब गृह में रखवाया गया है. मृतक के मामा कर्मवीर ने बताया उन्हें ऑनलाइन गेम खेलने की जानकारी नहीं थी.
मृतक के साढू ने बताया कि गेम खेलता था लेकिन कर्ज था या नहीं इस बात की जानकारी नहीं थी. डीएसपी बताया ऑनलाइन गेम खेलने से कर्ज में फंसा था. शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जो भी जांच में सामने आएगा उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.



