Chandigarh:
चंडीगढ़ के GH-16 अस्पताल में एक अज्ञात बुज़ुर्ग व्यक्ति को मृत अवस्था में (Chandigarh) लाए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, 07 जनवरी 2026 को शाम 06:14 बजे कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि लगभग 65 वर्ष आयु का एक अज्ञात व्यक्ति अस्पताल में ब्रॉट डेड हालत में भर्ती कराया गया है.
डाक्टर ने बताय मृत-
सूचना मिलते ही SI जसबीर सिंह लिस टीम के साथ GH-16 अस्पताल पहुंचे. ड्यूटी डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित किया, जिसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है. इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है.पुलिस के अनुसार मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. पहचान के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस ने मृतक का हुलिया सार्वजनिक किया है.
Chandigarh मृतक का विवरण
आयु: लगभग 65 वर्ष
कद: 5 फीट 7 इंच
रंग: गेहुआं
चेहरा: दुबला-पतला
कपड़े: हल्के गुलाबी रंग का स्वेटर, क्रीम रंग की शर्ट और ग्रे रंग का लोअर
पुलिस ने पहचान के लिए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो वह थाना-03, चंडीगढ़ पुलिस या नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकता है.



