Nabha: नाभा में हैड कांस्टेबल पर सरेआम तेजधार हथियार से हमला, हुई मौत, भाई भी घायल

 Nabha Head Constable Attack: पंजाब के नाभा में हैड कांस्टेबल अमनदीप सिंह की 5–6 अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। इसके अलावा उनके भाई को…

 Nabha Head Constable Attack

 Nabha Head Constable Attack:

पंजाब के नाभा में हैड कांस्टेबल अमनदीप सिंह की 5–6 अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। इसके अलावा उनके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उन पर सरेआम बाजार में तेजधार हथियार से हमला किया। पुलिस जांच में लगी है।

हेड कांस्टेबल को उतारा मौत के घाट-

अमनदीप सिंह नाभा की पुड्डा कॉलोनी के रहने वाले थे। वे पटियाला सिविल लाइन थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। आरोपियों ने सरेआम बाजार में अमनदिप सिंह पर किरच (तेजधार हथियार) से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान उसके भाई नवदीप सिंह के सिर पर भी किरच से वार किया गया। घायल नवदीप सिंह का नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भाई के सिर पर 6 टांके –

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, अमनदीप सिंह को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उसके भाई नवदीप सिंह के सिर पर 6 टांके लगे हैं। मौके पर मौजूद एसएचओ सौरव सभरवाल ने बताया कि पुलिस कर्मचारी अमनदीप सिंह की हत्या की गई है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Weather Update:पंजाब में ठंड फिर जोरों पर, जानिए कब से होने वाली है बारिश?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *