Abohar Dead: अबोहर में होटल के कमरे में मृत मिला फर्टिलाईजर कंपनी का अधिकारी, ड्राईवर ने बताई पुरी कहानी? 

Abohar Dead: अबोहर में अपने डीलरों से बैठक करने बीती सांय यहां पहुंचे उदयपुर राजस्थान की एक फर्टिलाईजर कंपनी के सीनियर अधिकारी की होटल सनबीम…

Abohar Dead: अबोहर में होटल के कमरे में मृत मिला फर्टिलाईजर कंपनी का अधिकारी, ड्राईवर ने बताई पुरी कहानी? 

Abohar Dead:

अबोहर में अपने डीलरों से बैठक करने बीती सांय यहां पहुंचे उदयपुर राजस्थान की एक फर्टिलाईजर कंपनी के सीनियर अधिकारी की होटल सनबीम के कमरा नं. 104 में मौत हो गई। सुबह होने पर जब घटना का पता चला तो पुलिस ने उसके शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए मामले की सूचना उसके परिजनों को दी और जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के कमरे से मिले उसके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हिरण नगरी सैक्टर-6, उदयपुर निवासी प्रबल कानूनगो पुत्र आर.आर. कानूनगो के रूप में हुई है।

मार्केटिंग के वाईस प्रेसीडेंट

मृतक प्रबल कानूनगो के ड्राईवर सादुलशहर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि कानूनगो उदयपुर की फर्टिलाईजर कंपनी पटेल फोस्केम लि. में मार्केटिंग के वाईस प्रेसीडेंट थे। मुकेश के अनुसार आज रविवार को अबोहर में कंपनी के डीलरों से उनकी बैठक होनी थी। जिसके चलते वे शनिवार शाम को अबोहर पहुंचे। उसके बाद प्रबल कानूनगो होटल सनबीम के कमरा नं. 104 में ठहर गए जबकि मैं अपने घर सादुलशहर चला गया।

पुलिस ने क्या कहा?

उसने बताया कि आज सुबह जब उन्होंने कानूनगो से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिस पर उसने अपने ड्राईवर को होटल में भेजा। ड्राईवर द्वारा बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब उन्होंने गेट नहीं खोला। होटल मैनेजर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की उपस्थिति में जब गेट तोड़ा गया तो श्री कानूनगो अंदर बैड पर मृत पाए गए। उनके बैग आदि में मिले दस्तावेजों से उनकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। जबकि मौके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका। घटना की सूचना कंपनी के अन्य अधिकारियों को भी दी गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

ਭਗਵੰਤ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ‘ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸਿਹਤ ਯੋਜਨਾ’ ਨੇ ਮਾਸਟਰਸ਼ੈਫ ਇੰਡੀਆ ਦੀ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗੀ 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *