Ludhiana Women Entrepreneurs: लुधियाना में मंत्री तरुणप्रीत ने महिला एंटरप्रेन्योर्स किया सम्मानित, कांग्रेस विधायक के बयान की निंदा

Ludhiana Women Entrepreneurs: पंजाब सरकार लगातार महिला दिवस के लिए प्रोग्राम कर रही है। इसी कड़ी में आज लुधियाना में महिला एंटरप्रेन्योर्स को सम्मानित किया…

Ludhiana Women Entrepreneurs: लुधियाना में मंत्री तरुणप्रीत ने महिला एंटरप्रेन्योर्स किया सम्मानित, कांग्रेस विधायक के बयान की निंदा

Ludhiana Women Entrepreneurs:

पंजाब सरकार लगातार महिला दिवस के लिए प्रोग्राम कर रही है। इसी कड़ी में आज लुधियाना में महिला एंटरप्रेन्योर्स को सम्मानित किया गया है, जिसमें कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सोंड खास तौर पर पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 100 महिला एंटरप्रेन्योर्स को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब से 11000 से ज्यादा महिलाओं को सम्मानित किया गया है। इनमें से 100 महिलाओं को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान सम्मानित करेंगे और 25-25 की नकद राशि भी दी जाएगी।

इस मौके पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सोंड ने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने महिलाओं को उचित सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि कल पूरे पंजाब में 11000 से ज्यादा महिलाओं को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं में से 20 महिलाओं को चुनकर भेजा जाएगा, जिन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सम्मानित करेंगे और 25,000 रुपये की नकद राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं में बहुत टैलेंट है, जिसे पंजाब सरकार और निखारने के लिए महिलाओं को बिना ब्याज के लोन देगी।

Ludhiana Women Entrepreneurs

आज की मांग को देखते हुए महिलाओं को दूध के बिजनेस से जोड़ा जाएगा, जिसके चलते महिलाओं को गाय और भैंस दी जाएंगी, जिन पर ब्याज नहीं लगेगा। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस MLA सुखपाल सिंह खैरा के बयान की निंदा की और कहा कि गरीब महिलाओं के प्रति ऐसी सोच गलत है। उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि देश में तेल को लेकर लंबी लाइनें लग रही हैं और मुश्किल हालात बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की पॉलिसी गलत है, जिसके चलते ऐसे हालात बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे इंडस्ट्री, ट्रेन और हवाई यात्रा पर असर पड़ रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

Kejriwal On LPG Crisis: एलपीजी संकट’ को लेकर अरविंद केजरीवाल का सरकार पर कटाक्ष

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *