Nawanshahr Football Player Death
नवांशहर के बलाचौर के गांव मजारी के रहने वाले रविंदर सिंह जो की फुटबाल खेलते अचानक मौत हो गई। रविंदर नामधारी क्लब की टिम से फुटबाल खेल रहा था तभी अचानक छाती में तेज दर्द उठने के कारण अचानक मौत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई वही आज दोपहर बाद मजारी के शमशान घाट में धार्मिक रीति-रिवाज से संस्कार कराया जाएगा।
नामधारी क्लब के फुटबॉल प्लेयर रविंदर सिंह की बलाचौर के गांव बिछोड़ी तथा एक गांव सौना के मैच खेला जा रहा था। पहले हाफ के दौरान अपने आपको रविंदर कुछ असहज महसूस किया उसके बाद हाथ मुंह धो कर सर पर पानी डालकर फिर दोबारा खेलने ग्राउंड में आ गया। उसी दौरान छाती में अचानक दर्द हुआ। जिसे तुरंत अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत ऐलान कर दिया।
मृतक रविंदर सिंह गांव मजारी का रहने वाला था। वह गढ़शंकर बब्बर अकाली खालसा कॉलेज में BA सेकंड ईयर का स्टूडेंट भी था। पंजाब युनिवर्सिटी चंडीगढ़ के अलावा संतोष ट्रॉफी के अलावा नेशनल और इंटरनेशनल में भी खेल चुका है रविंदर सिंह ।
ओलंपियन जरनैल सिंह फाउंडेशन के सेक्रेटरी और मृतक रविंदर सिंह के कोच ने बताया कि यह नौजवान बहुत अच्छा प्लेयर था। गोलकीपर होने के साथ-साथ हर तरफ अपनी ड्यूटी अच्छे से निभाता था। आज गांव मजारी के श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। उसके साथ खेल रहे नौजवानों का रो-रोकर बुरा हाल था और मौके पर उनके माता-पिता का दुख देखा नहीं जा रहा था। यहां तक कि उसके टीचरों की आंखों से भी आंसू नहीं रुक रहे थे। मृतक रविंदर का बड़ा भाई भूपिंदर सिंह भी फुटबॉल खिलाड़ी है तथा एक छोटी बहन भी है ।वही माता पिता सभी परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
अन्य ख़बरें जानें-
Ludhiana Women Entrepreneurs: लुधियाना में मंत्री तरुणप्रीत ने
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



