Kejriwal On LPG Crisis:
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस यानी ‘एलपीजी संकट’ को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार की आलोचना की है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की नीति के कारण देश भर में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर गंभीर समस्याएं खड़ी हो रही है. केजरीवाल ने कहा कि कई जगहों पर होटल और रेस्टोरेंट को एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे है. इससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है. कई प्रतिष्ठान बंद होने की कगार (Kejriwal On LPG Crisis) पर पहुंच गए हैं.
एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा
केजरीवाल ने दावा किया कि अगर यही स्थिति बनी रही तो देश भर में करीब एक करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा पैदा हो सकता है. उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ने एलपीजी गैस के दाम काफी बढ़ा दिए हैं और दूसरी तरफ कमर्शल गतिविधियों के लिए गैस की उपलब्धता भी कम कर दी है. इससे होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट कारोबार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है.
Kejriwal On LPG Crisis, रेस्टोरेंट-होटल बंद होने की कगार पर
केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा, पूरे देश में एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत हो गई है. देश में एलपीजी का उत्पादन लगभग 50 फ़ीसदी तक घट चुका है. सरकार ने आदेश जारी किया है कि रेस्टोरेंट और होटल को एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे. इस फै़सले के कारण देश के बड़े शहरों में कई रेस्टोरेंट और होटल बंद होने की कगार पर पहुँच गए हैं.
युद्ध में हमारा कोई स्टेक नहीं
उन्होंने कहा, इस समय देशभर में शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है, और अगर यही हालात रहे तो लोगों को अपनी शादियां तक टालनी पड़ सकती हैं. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सबसे बड़ी ग़लती की है कि जब किसी भी युद्ध में हमारा जब कोई स्टेक ही नहीं है. तो हमें किसी भी पक्ष का साथ नहीं देना चाहिए था. भारत की गुटनिरपेक्ष नीति, जो पिछले 75 सालों से चली आ रही थी उसे मोदी जी ने ध्वस्त कर दिया.
AAP National Convenor @ArvindKejriwal Addressing an Important Press conference on the severe LPG shortage affecting people across the country | LIVE https://t.co/GCuXGDAk9p
— AAP (@AamAadmiParty) March 11, 2026
प्रधानमंत्री की इसराइल यात्रा को लेकर उन्होंने कहा, पीएम पर अमेरिका और इसराइल के साथ और ईरान के ख़िलाफ़ होने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी कहा कि, युद्ध शुरू होने से एक दिन पहले उन्हें इसराइल जाने की क्या ज़रूरत थी.
अन्य ख़बरें जानें-
Supreme Court Euthanasia: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



