Gurdaspur ASI Martyr:
गुरदासपुर के अदिया पोस्ट पर शहीद हुए पंजाब पुलिस के ASI गुरनाम सिंह का उनके गांव गडरिया में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी अजय की शादी करीब एक महीने पहले हुई थी। वह ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी। सीनियर पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
पुलिस की एक टुकड़ी ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर स्पेशल DGP ने कहा कि पूरी पुलिस फोर्स इन शहीद परिवारों के साथ है। जल्द ही आरोपी भी हमारी पकड़ में होंगे और पुलिस कई थ्योरी पर काम कर रही है। इस मौके पर शहीद गुरनाम सिंह की बेटी मंदीप कौर ने कहा, “मुझे गर्व है कि मेरे पिता ने अपनी जान कुर्बान कर दी। ADGP ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें कुछ मांगने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि वह हमारा परिवार हैं। हमारी पुलिस और सरकार जानती है कि वह किस सम्मान के हकदार हैं।
इस मौके पर स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला, ADGP AS राय, DIG संदीप गोयल, SSP गुरदासपुर मौजूद थे।



