Chandigarh Firing: चंड़ीगढ सेक्टर-17 में एचडीएफसी बैंक में दिनदिहाड़े चली गोलीयां, सहमें आस-पास के लोग, जानिए क्या हुआ?

Chandigarh Firing: चंड़ीगढ में सेक्टर-17 की मार्केट में एचडीएफसी बैंक में दिनदिहाड़े गोलीयां चली। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बैंक के कर्मचारियों समेत…

Chandigarh Firing: चंड़ीगढ सेक्टर-17 में एचडीएफसी बैंक में दिनदिहाड़े चली गोलीयां, सहमें आस-पास के लोग, जानिए क्या हुआ?

Chandigarh Firing:

चंड़ीगढ में सेक्टर-17 की मार्केट में एचडीएफसी बैंक में दिनदिहाड़े गोलीयां चली। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बैंक के कर्मचारियों समेत आसपास काम करने वाले भी सहम गए। हालांकि, जब पता चला कि सुरक्षाकर्मी की बंदूक से गोली चली है तो सभी ने राहत की सांस ली।

घटना मंगलवार दोहपर बाद हुई। बैंक के एटीएम में कैश डाला जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी से अचानक बंदूक का ट्रिगर दब गया। बंदूक से निकली गोली सुरक्षाकर्मी के ही हाथ पर लगी। गोली की आवाज सुनकर बैंक में भगदड़ सी मच गई। कर्मचारी सहम गए। आसपास के शोरूम से भी कर्मचारी बाहर निकलकर आए। एक बार तो कोई बड़ी वारदात होने का अंदेशा जताया, लेकिन कुछ ही देर में सारी स्थिति क्लियर हो गई। घायल सुरक्षाकर्मी को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

अन्य ख़बरें जानें-

Nawanshahr Accident: नवांशहर के मुकंदपुर-चकदाना रोड़ पर सड़क हादसा, 17 साल के लड़के की मौके पर मौत

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *