चंडीगढ़ में गुमशुदगी : चंडीगढ़ के गांव दरिया से पिता-पुत्री हुए लापता, पुलिस ने तलाश के लिए लोगों से मदद मांगी

चंडीगढ के दरिया वाला गांव मकान न, 915 बोरी वाली गली से पिता-पुत्री लापता हो गए । इस मामले में इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन चंडीगढ़…

Chandigarh

चंडीगढ के दरिया वाला गांव मकान न, 915 बोरी वाली गली से पिता-पुत्री लापता हो गए । इस मामले में इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन चंडीगढ़ में रिपोर्ट नंबर 26, तारीख 02.07.2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने पिता-पुत्री को खोजने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ज़रिए उनकी तस्वीर जारी करके आम जनता से सहयोग मांगा है।

लापता युवक का नाम भवानी सिंह है और उसकी पुत्री का नाम रूही है। पुलिस को शिकायत भवानी सिंह की पत्नी करिश्मा देवी ने दर्ज करवाई । उन्होने पुलिस को बताया उसके पति और पुत्री 25 जून 2026 को अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए चले गए। अभी तक दोनों पिता-पुत्री का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिवार ने आस-पास और हर संभावित जगह पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। परिवार की चिंता को देखते हुए पुलिस ने अब मामले में तेज़ी लाई है और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर उनकी खबर और तस्वीर प्रकाशित करने की अनुमति मांगी है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

लापता  युवक की पहचान

नाम – भवानी सिंह

उम्र – 35 साल

धर्म- हिंदू

रंग – गेंहुआ

कद – लगभग 5 फुट 11 इंच

कपड़े-  क्रीम कलर की प्रिटेंड कमीज और नीले रंग की जीन्स

लापता बच्ची की पहचान

नाम- रूही

धर्म- हिंदू

उम्र- 3 साल

कद- लगभग 2 फुट 3 इंच

रंग- साफ

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *